सिरमौर में दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक की लहर, मामला दर्ज

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 26-10-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के मयोग गांव में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहाँ एक किराए के कमरे में रह रहे 28 वर्षीय परमिल उर्फ अजू (पुत्र स्वर्गीय भाग सिंह, निवासी राजगढ़ ) और 33 वर्षीय ममता (पुत्री स्वर्गीय जगमोहन सिंह, निवासी राजगढ़) ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस  घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस अचानक हुई दुर्घटना से  दो छोटे-छोटे बच्चों से उनके  माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी।

ग्राम पंचायत कोठिया जाजर की प्रधान ममता कुमारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मयोग गांव में एक दंपती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे भी हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद पूरे परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

डीएसपी वी.सी. नेगी ने  घटना की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई तेजी से अमल में लाई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने इतना खौफनाक कदम किन परिस्थितियों के चलते उठाया। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और तमाम कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *