श्री महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विनी नवरात्रि 2026 का विधिवत समापन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 26-10-2026

उप मंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने अश्वनी  नवरात्रि 2026 के समापन अवसर पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना, हवन यज्ञ अनुष्ठान तथा कन्या पूजन  किया।

श्री महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन शारदीय नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री महामाया बालासुन्दरी मंदिर में शीश नवाया। मेले के अंतिम दिन लगभग 2000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं द्वारा 531730/- रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया।


उन्होंने बताया  मेले के दौरान लगभग 132700 श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाकर अपनी हाजिरी लगाई तथा श्रद्धालुओं द्वारा कुल 1,67,04287 रुपये का नगद चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं द्वारा 279 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना तथा 21350 ग्राम चांदी का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया। उन्होंने मेले के शांतिप्रिय व सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रभारी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर विजय पाल  व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *