रिपब्लिक भारत न्यूज़ 12-11-2026
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। जिसका असर हिमाचल में भी देखने को मिला है। दूध की ये नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होंगी।
कंपनी ने बढ़ती लागत और किसानों से दूध की खरीद दरें महंगी होने का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। इससे पहले मदर डेयरी ने 14 मई, 2026 को दूध के दाम बढ़ाए थे।
दूध के कितने बढ़े दाम-कंपनी द्वारा की गई मूल्य वृद्धि के बाद नई कीमतें इस प्रकार होंगी:
फुल क्रीम दूध (पाउच): अब 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर।
गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर।
टोंड दूध (पाउच): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर।
टोंड दूध (थोक/टोकन वितरण): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर।
डबल टोंड दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर।