रिपब्लिक भारत न्यूज़ 12-11-2026
पांवटा साहिब के बांगरण चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला और पुरुष सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस थाना पांवटा साहिब में दी शिकायत में शिकायतकर्ता रवि धीमान पुत्र लेखराज निवासी वार्ड नंबर-8, मेन मार्केट पांवटा साहिब ने कहा कि 10 नवंबर की शाम वह अपनी निजी कार से बांगरण चौक से मोगीनंद स्थित अपने घर जा रहा था।

शाम करीब 6:45 बजे उसके आगे मोटरसाइकिल नंबर HP17H-0656 पर एक पुरुष और महिला सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बांगरण चौक की तरफ से आई टाटा नेक्सॉन कार नंबर TS08GA1137 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार महिला और पुरुष मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। शिकायतकर्ता ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अपनी निजी कार में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।
अस्पताल में महिला की पहचान पूजा पत्नी मदन भारद्वाज निवासी राम बिहार कॉलोनी और पुरुष की पहचान अमनदीप पुत्र ओम प्रकाश के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली टाटा नेक्सॉन के चालक की पहचान प्रगदीश राजा राजन पुत्र राजा राजन गोपालन निवासी हैदराबाद के रूप में हुई है।
पुलिस थाना पांवटा साहिब में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

