बिरोजा कत्था फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-05-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के रामशहर में एक फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। इस  हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई।

मंगलवार तड़के करीब चार बजे कोसरी गांव में स्थित रोजिन एंड टर्पेटाइन बिरोजा कथा फैक्ट्री में आग लग गई।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतक मजदूरों की पहचान शिवदयाल निवासी माधोपुर व अर्जुन सिंह निवासी पहाव पुरवा चंदापुर के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले थे। हादसे का पता चलने के बाद नायब तहसीलदार रामशहर राजेंद्र ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस आग से करीब ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

उधर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम नालागढ़ राजकुमार और डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *