हिमाचल में पुलिस ने यहाँ की अफीम की खेती नश्ट 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-05-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पधर उपमंडल में एक बार फिर से अवैध अफीम की खेती लहलहाने लगी है।    क्षेत्र में अफीम की अधिकांश खेती गेंहू के लहलहाते खेतों में पाई गई है।

इसके अलावा नकदी फसलों गोभी, मटर की आड़ में भी अवैध रूप से ये खेती पाई गई हैै। मारी कर 1 लाख 9 हजार 46 से अधिक पौधों को नष्ट किया है।  बरठवाण गांव के आसपास के क्षेत्रोें में अलग से 42 हजार पौधे मिले हैं, उन्हें भी नियमानुसार नष्ट किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को पधर क्षेत्र भरानगलू गांव से छापेमारी का अभियान शुरू किया, जिसके बाद पुलिस टीम बरठवाण पहुंची तो वहां पर मटर, गोभी और गंदम फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाई गई ।   यहां पुलिस टीम ने 42 हजार अफीम के पौधों की पहचान कर उन्हें नष्ट किया ।   अब राजस्व विभाग की निशानदेही पर पुलिस अज्ञात जमीन मालिकों की पहचान कर रही है।

डीएसपी पधर देव राज ने बताया कि  पधर क्षेत्र में अफीम उखाड़ो अभियान जारी है।  पुलिस ने पंचायत के स्थानीय वार्ड सदस्य की मौजूदगी में कार्रवाई की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।  संपूर्ण क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने के उपरांत रासायनिक जांच के लिए पौधों के सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *