हृदय विदारक घटना: हिमाचल के माजरा में 300 आवारा कुत्तों केभोजन के लिए परोस दी जिन्दा गए, भड़क गए लोग

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-12-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के माजरा गांव से एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने हिमाचल की देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि पठानकोट की एक महिला, जिसने निजी तौर पर “वॉइस लैस फाउंडेशन” नाम से एक संस्था बनाई है, अपने शैड में लगभग 300 आवारा कुत्तों के बीच जिंदा गाय को फेंककर उसे उनका भोजन बनाती रही। माजरा सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। धार्मिक संगठनों, गौ-सेवकों और ग्रामीणों ने इस घटना को “देवभूमि की आत्मा को झकझोरने वाली दरिंदगी” बताया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि पठानकोट की महिला ने यहां जमीन खरीदकर यहां ऊंची चारदीवारी कर बड़ा शैड बनाकर 200–300 से अधिक कुत्तों को बंद कर रखा है। ग्रामीणों के अनुसार, वह लंबे समय से जिंदा गाय को कुत्तों के सामने फेंक देती है, जहां कुत्ते उसे जीवित अवस्था में ही नोच-नोचकर खा जाते हैं। हाल ही में एक जिंदा गाय पर कुत्तों द्वारा किए गए हमले का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। वीडियो में गाय की दर्दनाक चीखें सुनाई देती हैं, जिसे सुनकर लोग अपनी छतों पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों और पंचायत प्रधान ने कई बार उस महिला को समझाने का प्रयास किया, पर बताया गया कि वह झगड़े पर उतारू हो जाती है और कहती है कि मैं अपनी जमीन में जो चाहूं कर सकती हूं, आपको इससे क्या लेना-देना?

वीडियो वायरल होने और ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जिंदा गाय को कुत्तों से सुरक्षित छुड़ाकर उपचार के लिए गौशाला भेजा ।

 

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक राजेश पठानिया ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की क्रूरता की शिकायतें दी जा चुकी हैं, पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आगे कार्रवाई नहीं बढ़ पाती, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी असंतोष है।पठानिया ने कहा गाय जिसे हम माता का दर्जा देते हैं, उसकी ऐसी दुर्दशा असहनीय है। आज़ादी के 78 साल बाद भी देश में गोहत्या रोकने को कड़ा कानून नहीं बन सका। हम भारत सरकार और हिमाचल सरकार से मांग करते हैं कि संसद और विधानसभा में कठोर कानून लाया जाए ताकि हमारी संस्कृति, समाज और धर्म की रक्षा हो सके।

इस मामले में एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को एफआईआर दर्ज कर गहन जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा एफआईआर दर्ज हो चुकी है, पुलिस पूरी जांच कर रही है। जनहित में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि संबंधित संस्था द्वारा एक तरफ कुत्तों का शेल्टर और दूसरी तरफ गौशाला संचालित की जा रही है। दोनों के बीच एक पार्टीशन भी बना हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसी पार्टीशन के रास्ते से गाय निकलकर कुत्तों वाले शेल्टर क्षेत्र में पहुँच गई। एसडीएम ने कहा कि पुलिस व प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, और तथ्यात्मक स्थिति सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *