रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-01-2026
तिरुपति ग्रुप में इस सप्ताह 37वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अत्यंत उत्साह, प्रतिबद्धता एवं जन-जागरूकता के साथ मनाया गया। पूरे सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने हेतु पोस्टर एवं स्लोगन निर्माण, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्विज़, डिफेंसिव ड्राइविंग पर प्रशिक्षण, फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन प्रतियोगिता सहित अनेक जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह (Closing Ceremony) में श्री निश्चिंत सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक, सिरमौर ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
तिरुपति ग्रुप की ओर से श्री अशोक गोयल, श्री अरुण गोयल, श्री दीपक गोयल एवं तिरुपति ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा श्री निश्चिंत सिंह नेगी का अत्यंत सम्मान एवं गर्व के साथ स्वागत किया गया। अपने साइट भ्रमण के दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिससे संगठन में सुरक्षा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
सम्पूर्ण तिरुपति परिवार श्री निश्चिंत सिंह नेगी जी की गरिमामयी उपस्थिति, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने सभी को सुरक्षा-प्रथम सोच अपनाने हेतु प्रेरित किया।
