ओड़िशा मे आज से होंगी 10th सब जूनियर चैंपियन शिप


रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-01-2026
हिमाचल प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों आर्यन, अंकित, और लक्ष्य को 10वीं सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर एक नयी उपलब्धि कायम की है। यह प्रतियोगिता 20 से 22 जनवरी तक कालिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर, ओडिशा में इंडियन फुटबॉल रग्बी व ओड़िशा रग्बी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इनके सिलेक्शन से पंचायत कोटडी व्यास सहित पुरे जिला सिरमौर ने खुशी व्यक्त की है इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अच्छा पर्दशन किया जिसके बलबूते इनका सिलेक्शन नेशनल टीम मे हुआ।
इन खिलाड़ियों के माता पिता आर्यन पुत्र राजकुमार उप कोटडी व अंकित पुत्र मुकेश, लक्ष्य पुत्र मान सिंह व्यास ने इनके सिलेक्शन पर खुशी व्यक्त की है ।
वही पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की हैबधाई दी कहा की कोटडी व्यास खेलो मे दिन प्रति दिन उभरता हुआ खेल हब बन रहा है इस उपलब्धि पर बीडीसी सदस्य शशि बाला, प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, चतर, शशि बाला, उर्मिल, सुष्मिता, किरण कपूर, ज्योति, लता राकेश, ओमप्रकाश बलदेव, और समस्त ग्रामवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। शिक्षा विद रिटायर प्रिंसिपल अजय शर्मा, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों, सुमन मुलक राज, राज कुमार, इसराना बेगम, मीरा, सर्वजीत, पवन, सोमी देवी सुखबीन्दर ने भी खिलाड़ियों को व कोच व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद चौ को स्पेशल बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
वही सभी ने आर्यन, अंकित, और लक्ष्य को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ओर कहा हमें उन पर गर्व है
