हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किए 10वीं के पुनर्मूल्यांकन के नतीजे, ऐसे करें चेक

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-07-2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने मार्च 2026 में आयोजित मैट्रिक नियमित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन  और पुनर्निरीक्षण के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अब बिना किसी देरी के अपना संशोधित परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

जिन भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम आने के बाद पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था, उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी अपना नया और संशोधित रिजल्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। होमपेज पर इसके लिए एक विशेष लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है, जिस पर क्लिक करके छात्र अपना परिणाम आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

परिणाम को लेकर छात्रों के मन में उठने वाले सवालों और किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी को दूर करने के लिए बोर्ड ने विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, यदि किसी छात्र को पुनर्मूल्यांकन से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो वह कार्यालय समय के दौरान बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242158 पर संपर्क कर सकता है। वहीं, पुनर्निरीक्षण   से जुड़ी किसी भी पूछताछ के लिए 01892-242122 पर कॉल की जा सकती है।

​बोर्ड अध्यक्ष ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से विशेष आग्रह किया है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम अवश्य जांच लें। साथ ही, किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय केवल बोर्ड द्वारा जारी किए गए इन अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों का ही उपयोग करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *