ग्रामीण खेल प्रतिभा ने रचा इतिहास;कोटडी व्यास छोटे से क्षेत्र से निकले हिमाचल रग्बी टीम के 6 कप्तान

शहीद कमल कांत मेमोरियल स्कूल कोटडी व्यास और 25 परिवारों के चांदपुर गांव की ऐतिहासिक उपलब्धि

रिपब्लिक भारत न्यूज़  03-11-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों ने खेल जगत में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बन गया है। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटडी व्यास के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण के दम पर पिछले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश रग्बी टीम को 6कप्तान दिए हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण प्रतिभाओं का यह प्रदर्शन असाधारण है।

रग्बी और खेल जगत में नाम रोशन करने वाले 6 हिमाचल सितारे
स्नेहा : पुत्री सलिंदर चांदपुर अभी एसजीएफआई में अंडर-19 टीम की कप्तानी कर रही है नई दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में!
•अंकिता (पुत्री श्री राजकुमार, चांदपुर): हिमाचल प्रदेश अंडर-18 ओपन वर्ग रग्बी टीम की पूर्व कप्तान।
• स्नेहा (पुत्री स्वर्गीय हेमराज, निचली कोटडी): हिमाचल प्रदेश अंडर-18 ओपन वर्ग रग्बी टीम की कप्तान। इसके साथ ही वर्तमान में अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल नेशनल गेम्स (2025-26) में स्वर्ण पदक (Gold Medalist) विजेता।
• दीपिका (पुत्री श्री बबर राज, उपरली कोटडी): भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश अंडर-15 ओपन रग्बी टीम की कप्तान।
• दिव्यांशी (पुत्री श्री पवन, चांदपुर): दिल्ली में आयोजित होने वाले SGFI गेम्स 2026 के लिए हिमाचल प्रदेश अंडर-17 गर्ल्स रग्बी टीम की वर्तमान कप्तान।
•आर्यन (पुत्र श्री राज, उपरली कोटडी): दिल्ली में आयोजित होने वाले SGFI गेम्स 2026 के लिए हिमाचल प्रदेश अंडर-19 रग्बी टीम के वर्तमान कप्तान।

25 परिवारों के छोटे से गांव चांदपुर की बड़ी उड़ान

विशेष रूप से मात्र 25 परिवारों की आबादी वाले छोटे से गांव चांदपुर से रग्बी खेल में तीन खिलाड़यो का हिमाचल प्रदेश की कैप्टनशिप करना इस स्तर की उपलब्धियां निकलना पूरे देश के ग्रामीण खेल क्षेत्रों के लिए एक मिसाल है। इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि सफलता के लिए बड़े शहरों या महंगी सुविधाओं की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।

मार्गदर्शन और बधाई का दौर

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक और मुख्य कोच धर्मेंद्र चौधरी का कुशल मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और अनुशासन है।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी, समस्त विद्यालय स्टाफ, एसएमसी (SMC) अध्यक्ष मान सिंह, स्थानीय अभिभावकों और खेल प्रेमियों सुखविंदर चौधरी पवन कुमार मानसिंह पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, हतिन्दर कुमार राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
“चांदपुर की प्रतिभा, कोटडी व्यास की मेहनत — हिमाचल की शान, सिरमौर का अभिमान!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *