मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल; क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन भी था जोश भरा: अभाविप

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-08-2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा शुरू की गई क्रमिक भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी रही। विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद दिखा। भारी संख्या में छात्रों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए साफ कर दिया कि जब तक छात्रों की न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन थमेगा नहीं।

प्रमुख मांगें: फीस वृद्धि का निर्णय तुरंत वापस लिया जाए: विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई बेतहाशा फीस वृद्धि को तुरंत रद्द किया जाए ताकि आम और गरीब परिवारों के छात्र शिक्षा से वंचित न हों।छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं: लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए विश्वविद्यालय में लंबे समय से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को तुरंत बहाल किया जाए।

धरने को संबोधित करते हुए एबीवीपी के इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है। मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, परिसर में लोकतांत्रिक माहौल को खत्म करने के लिए छात्र संघ चुनावों पर रोक लगाई गई है। क्रमिक भूख हड़ताल के पहले दिन इकाई मंत्री सुशील शर्मा जी एवं इकाई सह मंत्री अभिषेक शर्मा जी ने क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत की एवं दूसरे दिन इकाई उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर जी एवं इकाई उपाध्यक्ष अंकुश वर्मा जी ने क्रमिक भूख हड़ताल को जारी किया।

विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *