ऑरेंज अलर्ट के चलते 5 और 6 अगस्त को पांवटा साहिब के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-08-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में बीते दो दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के चलते   स्थानीय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपमंडलीय अधिकारी पांवटा साहिब ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को 5 और 6 अगस्त 2026 को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) द्वारा 5 और 6 अगस्त के लिए क्षेत्र में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और सुरक्षा जोखिम बढ़ गए हैं। इसी खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रशासन ने यह जनहित में निर्णय लिया है। यह आदेश क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्ले स्कूलों तथा सीबीएसई से संबद्ध सभी संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और 6 अगस्त 2026 तक पूरी तरह अमल में रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *