‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’ की रिलीज़ से पहले राज कुंद्रा ने द ब्रदर्स, अमृतसर में लिया लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-08-2026

सिने अभिनेता राज कुंद्रा अपनी आगामी पंजाबी एक्शन-क्राइम फिल्म ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’, जो 7 अगस्त 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है की सफलता के लिए श्री दरबार साहब में नतमस्तक हुए। उद्यमी एवं अभिनेता राज कुंद्रा ने अमृतसर के प्रसिद्ध रेस्तरां द ब्रदर्स का दौरा कर उन्होंने स्वादिष्ट व्यंजनों का यादगार अनुभव लिया।

विवेक विज और विभा विज के स्वामित्व वाला द ब्रदर्स अपने प्रामाणिक स्वाद, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, आत्मीय आतिथ्य और आकर्षक माहौल के लिए भोजन प्रेमियों की पहली पसंद बन चुका है। अपने दौरे के दौरान राज कुंद्रा ने रेस्तरां के कई सिग्नेचर व्यंजनों का स्वाद लिया और उनके बेहतरीन स्वाद, ताज़गी तथा शानदार प्रस्तुति की खुलकर सराहना की।

इस मुलाकात का सबसे विशेष पहलू तब सामने आया जब राज कुंद्रा ने द ब्रदर्स की सफलता के पीछे छिपे आध्यात्मिक मूल्यों की भी प्रशंसा की। रेस्तरां टीम के अनुसार उन्होंने कहा कि द ब्रदर्स की सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का आधार मालिकों द्वारा निरंतर किया जाने वाला वाहेगुरु का नाम जाप है। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था, विनम्रता और समर्पण रेस्तरां के हर कार्य और हर सेवा में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

इस अवसर पर रेस्तरां के मालिक विवेक विज और विभा विज ने राज कुंद्रा के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी हर उपलब्धि वाहेगुरु की कृपा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से प्रत्येक अतिथि का प्रेम, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा के साथ स्वागत करना तथा पंजाबी व्यंजनों के वास्तविक स्वाद को बनाए रखना रहा है। विवेक विज ने कहा समृद्ध उत्तर भारतीय व्यंजनों, स्वादिष्ट स्टार्टर्स, विशेष पेय पदार्थों और लज़ीज़ मिठाइयों के साथ द ब्रदर्स अपने मेहमानों को एक यादगार भोजन अनुभव प्रदान करता है। उत्कृष्ट भोजन और दिल से की जाने वाली मेहमाननवाज़ी के कारण यह रेस्तरां अमृतसर के सबसे लोकप्रिय भोजन स्थलों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।

राहुल सोनी,अमृतसर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *