हर हर महादेव कांवड़ सेवा समीति पांवटा साहिब ने 17वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का  किया शुभारंभ 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-08-2026

 सावन माह की पवित्र शिवरात्रि 11 अगस्त को महादेव का जलाभिषेक कर मनाई जाएगी, जिसके लिए पांवटा साहिब से होकर हज़ारों शिवभक्त प्रतिदिन हरिद्वार को पवित्र गंगाजल लेने व वापस अपने निवास स्थानों को गुज़रते हैं।

हर हर महादेव कांवड़ सेवा समीति पांवटा साहिब ने शनिवार को 17वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। जिसमें हर वर्ष की भांति यहां से गुज़रने वाले समस्त कावड़ियों के लिए 24 घंटे ठहरने, भोजन, आराम, उपचार, दवा व भजन कीर्तन का किया जाता है व शाम को 8 बजे आरती की जाएगी।


विगत है कि इस वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों का रूट डाईवर्ट किया गया है जिसके बाद समीति ने मोबाईल भंडारा वैन का भी आज शुभारंभ किया जोकि बहराल बैरियर से लेकर उत्तराखंड के धर्मावाला चौक तक करीब 15 किलोमीटर में दिन-रात घूमती रहेगी व जिन कांवड़ियों को पांवटा में प्रवेश न देकर पुलिस द्वारा उत्तरप्रदेश की ओर से भेजा जा रहा उनको भी भोजन कराएगी।

इस अवसर पर हर हर महादेव कांवड़ समीति के सदस्य मयंक महावर, वैभव गुप्ता, हिमांशु मित्तल, विनय गुप्ता, चिराग मित्तल, साहिल धवन आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *