जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने किया जल शक्ति विभाग उप-मंडल सराहन का डोरा,  पौधारोपण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-08-2026

 

जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, आई.ए.एस. ने 16–17 अगस्त 2026 को जल शक्ति विभाग उप-मंडल सराहन का दौरा किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, नाहन; अधिशासी अभियंता, राजगढ़ तथा सहायक अभियंता, नरग एवं सराहन उपस्थित रहे।

उन्होंने विभागीय कार्यों में दक्षता, नवाचार, जवाबदेही एवं बेहतर जनसेवा पर बल देते हुए सिंचाई योजनाओं में सामुदायिक भागीदारी एवं कृषि विकास संघ (KVS) के गठन, प्रत्येक जिले में एक प्रमुख नदी एवं उसकी सहायक नदियों के पुनर्जीवन, तथा बावड़ियों, कूहलों एवं अन्य पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी 20 वर्षों में विश्व के समक्ष उत्पन्न होने वाली जल-संकट की चुनौती पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से इन चुनौतियों से निपटने के लिए नवीन एवं अभिनव विचार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी नई पेयजल अथवा सिंचाई योजना की Planning stage में जन-सलाह एवं जनभागीदारी को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप एवं अधिक टिकाऊ बन सकें।

इस अवसर पर प्रधान सचिव ने उप-मंडल परिसर में पौधारोपण भी किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ के बीच नियमित संवाद तथा असंगठित कार्यों को व्यवस्थित एवं संरचित करने पर भी जोर दिया।

माननीय प्रधान सचिव के मार्गदर्शन से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, सतत जल प्रबंधन, नवाचार एवं जन-केंद्रित सेवा वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *