रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-10-2026
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल, पांवटा साहिब*के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय बालिका टूर्नामेंट 2026* में विद्यालय की छात्राओं ने *शास्त्रीय गायन* प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं – *वैष्णवी शर्मा (कक्षा VII), सानवी (कक्षा VIII) और सुमिक्षा (कक्षा VIII)* ने अपनी सुरीली आवाज, लय-ताल की उत्कृष्ट पकड़ और शास्त्रीय रागों की गहरी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी इस शानदार जीत के फलस्वरूप अब तीनों छात्राओं का चयन *राज्य स्तरीय टूर्नामेंट* के लिए हुआ है, जहाँ वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।


इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं, उनके अभिभावकों और संगीत शिक्षक दलजीत सिंह एवं संजीव कुमार को हार्दिक बधाई दी ।
विद्यालय के *डायरेक्टर श्री ललित शर्मा जी* ने कहा, “यह जीत हमारी छात्राओं की अथक साधना और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें अपनी बेटियों पर गर्व है।”
*डायरेक्टर एकेडमिक्स श्रीमती अंजू अरोड़ा जी* ने कहा कि यह सफलता शिक्षा के साथ कला और संस्कृति के समन्वय का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

*प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी जी* ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी छात्राएं राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
