रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-10-2026


एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम और पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत के लिए गुरु साहिब का शुक्राना करने हेतु हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए।
उन्होंने गुरु साहिब के समक्ष दोनों टीमों की सफलता के लिए शुक्राना किया और भविष्य में भी भारतीय हॉकी टीमों की चढ़दी कला, अधिक उपलब्धियों तथा देश का नाम रोशन करने के लिए अरदास की।

इस पावन स्थल पर नतमस्तक होकर भोलानाथ सिंह ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास प्रकट किया। उन्होंने भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना को जीत का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कामना की कि खिलाड़ी आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करके देश का गौरव बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होना उनके लिए सौभाग्य का क्षण है। श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब का मॉडल और पुस्तकों का सेट भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मैनेजर सरदार राजिंदर सिंह रूबी अटारी, अतिरिक्त मैनेजर हरविंदर सिंह, सूचना अधिकारी सरदार अमृतपाल सिंह, सहायक सूचना अधिकारी सरदार जतिंदर सिंह, राकेश भाटिया, कोच सरदार गुरबख्शीश सिंह, सरदार कुलजीत सिंह भंमरा, सरदार प्रभजोत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, खिलाड़ी सरदार जसकरण सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
कुमार सोनी,अमृतसर
