मनोज कोहली बने हिमाचल प्रदेश बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनिल चौहान को मिली  महासचिव की जिम्मेदारी

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-10-2026

हिमाचल प्रदेश बेसबॉल एसोसिएशन के सोलन में हुए चुनाव में साल 2026 से 2030 के कार्यकाल के लिए पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। इस चुनाव में सुधीर मोहिंद्रू को एसोसिएशन का चेयरमैन और मनोज कोहली को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अनिल चौहान को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह पूरी चुनाव प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा की देखरेख में हुई, जो इस चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा, एमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (ABFI) के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

चुनाव के बाद जारी किए गए आधिकारिक प्रमाणपत्र के मुताबिक सभी पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। चुनाव में सुधीर मोहिंद्रू को चेयरमैन, मनोज कोहली को अध्यक्ष, अनिल चौहान को महासचिव, नवनीत महिंद्रू को कोषाध्यक्ष, अरुण त्रेहन, मनीष तोमर, सरला ठाकुर, काली दास और हरीश वर्मा को उपाध्यक्ष तथा राज गोपाल नेगी, वीना कौशिक और पूनम को संयुक्त सचिव चुना गया है।

नई टीम के सामने अब हिमाचल प्रदेश में बेसबॉल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी है। एसोसिएशन का मुख्य फोकस ग्रामीण इलाकों से युवा प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच देने पर रहेगा। चेयरमैन सुधीर मोहिंद्रू, अध्यक्ष मनोज कोहली और महासचिव अनिल चौहान की अगुवाई वाली इस नई टीम से राज्य में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बेसबॉल से जोड़ने की उम्मीद की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *