हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने  कक्षा 9वीं से 12वीं तक की संबद्धता के लिए कल तक करें ऑनलाइन आवेदन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 30-10-2026

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की संबद्धता, नवीनीकरण, कक्षा  अपग्रेडेशन तथा नई संबद्धता प्राप्त करने के इच्छुक निजी शिक्षण संस्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों ने अभी तक संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 31 अक्टूबर, 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, निर्धारित संबद्धता शुल्क का भुगतान भी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। ऑफलाइन अथवा डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि संबद्धता प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पूरा करना आवश्यक है। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, नियम एवं विनियम तथा प्रॉस्पेक्टस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों को सलाह दी कि वे आवेदन करने से पूर्व सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

उन्होंने सभी संबंधित निजी शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए 31 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि संबद्धता संबंधी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *