रिपब्लिक भारत न्यूज़ 30-10-2026
पांवटा साहिब पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने गश्त और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 3.28 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है।


जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को पांवटा साहिब पुलिस थाना की टीम यमुना बैरियर के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्य का एक संदिग्ध व्यक्ति पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करता है।सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान खालिक पुत्र नसीर, निवासी गांव ताजपुरा, डाकघर रेहड़ी, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इस अवैध नेटवर्क में किसके संपर्क में था और यह खेप कहां से लाई गई थी। मामले में आगामी जांच और छानबीन जारी है।
