हिमाचल प्रदेश के ‘श्रेष्ठ कोच अवार्ड’ से सम्मानित हुए सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र के रविंद्र प्रकाश 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-11-2026

सिरमौर जिला के धारटीधार क्षेत्र बिरला के निशानेबाजी कोच रविंद्र प्रकाश को हिमाचल प्रदेश के ‘श्रेष्ठ कोच अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। शिमला में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कर-कमलों से उन्हें  सम्मान प्रदान किया।

रविंद्र प्रकाश का पृष्ठभूमि खेल और राष्ट्र सेवा दोनों में बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और स्वयं भी निशानेबाजी (शूटिंग) में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। वर्तमान में वे शिमला स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सरकारी कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण कौशल, समर्पण और शूटिंग के खेल को बढ़ावा देने में दिए गए अतुलनीय योगदान को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उन्हें इस सर्वोच्च कोच सम्मान के लिए चुना गया। रविंद्र प्रकाश की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके गृह क्षेत्र धारटीधार और बिरला में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे सिरमौर जिले और खेल जगत में गर्व का माहौल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *