सिरमौर में महिला से मारपीट का आरोप, पति-सास समेत रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-11-2026

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में घरेलू विवाद के बाद एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक  कच्चा टैंक नाहन निवासी जुलेखा पत्नी इमरान खान ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने बच्चों को घर पर सुला रही थी। इसी दौरान उसके पति इमरान खान, सास फिरदोस बेगम और अन्य रिश्तेदारों ने घर की सीढ़ियों पर लगे लोहे के गेट को ड्रिल मशीन से काटना शुरू कर दिया।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर डर के कारण वह छत से दूसरी छत पर छलांग लगाकर सड़क पर पहुंची और पुलिस चौकी कच्चा टैंक जाने लगी। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान कैंट चौक के सामने आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।

पुलिस थाना नाहन में महिला की शिकायत के आधार पर  आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *