पांवटा साहिब में वन विभाग का रेंज अधिकारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपब्लिक भारत न्यूज़  03-11-2026

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में विजिलेंस टीम ने वन विभाग के भंगानी रेंज में तैनात रेंज अधिकारी सुमन्त कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सुमन्त कुमार पुत्र जी राम, निवासी हरिओम कॉलोनी, शिकायतकर्ता इकराम निवासी भंगानी से कथित तौर पर उसके ट्रैक्टर को खनन करने देने और चालान न करने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से शिकायतकर्ता को परेशान कर रहा था। इससे परेशान होकर इकराम ने सिरमौर विजिलेंस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को लिखित शिकायत देने के साथ-साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप लगाया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए पांवटा साहिब के चुंगी नंबर-6 पर बुलाया था। जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल विजिलेंस टीम मौके पर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में जांच जारी है और कार्रवाई से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने का इंतजार है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *