मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में की गोवर्धन पूजा, दिया  प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण  अहम  संदेश

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-11-2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में गोवर्धन और भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।

दीपावली के बाद होने वाले इस खास आयोजन में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक मान्यताओं के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश की तरक्की व लोगों की खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर गोवर्धन पूजा के महत्व पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण को सहेजने का अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें कुदरत का सम्मान करना सिखाता है और उसे बचाने की हमारी जिम्मेदारी भी तय करता है।

सुक्खू ने प्रदेश के सभी लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण को लेकर पूरी तरह संवेदनशील रहें और इसके संरक्षण में अपना योगदान दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *