कृष्णा विहार कॉलोनी मे किरायेदार के कमरे में अचानक लगी आग, सारा सामान जल कर खाक

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-11-2026

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तारुवाला के अंतर्गत कृष्णा विहार कॉलोनी में दीपावली की रात अध्यापक मित्तर सिंह परमार के घर में बतौर किराएदार रह रहे संदीप कुमार के कमरे में अचानक आग लग गयी। जिसमें परिवार का सारा  सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि उस  समय पर कमरे में कोई नहीं था।

मकान मालिक मितर सिंह परमार ने कहा की संदीप कुमार और उनकी पत्नी पूजा पाठ और दिपावली पर्व मनाकर बाजार गये थे और उनके दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) छत पर अन्य बच्चों के साथ दिवाली मना रहे थे। तभी पड़ोसियों को धुंआ देखकर आग लगने की आशंका हुई। जिसकी सूचना उन्होंने मकानमालिक और अन्य लोगों को दी।

कॉलोनी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू ने बताया कि सभी ने मिलकर बिजली आपूर्ति कट करके आग बुझाई। तभी संदीप कुमार और उनकी पत्नी भी बाजार से वापिस लोट आए। लेकिन तब तक कमरे का सारा सामान खाक हो चुका था। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। लेकिन तब तक आग शांत हो चूकी थी। आग के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है।

उपस्थित सभी लोगों ने संदीप कुमार और उनकी पत्नी को यह कहते हुए ढांढस बंधाया कि ईश्वरीय कृपा से दोनों बच्चे उक्त समय पर छत पर थे जिससे जान माल का अधिक नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन निजी कंपनी में बिहार निवासी संदीप कुमार का सारा सामान राख हो गया। इस घटना से परिवार परेशान है। क्योंकि इसमें उनकी सारी जमा पूंजी राख हो गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *