रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-11-2026
सिरमौर जिला के कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत एसटीएफ शिमला की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ दबोचने में कामयाबी पाई है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

आज पुलिस थाना कालाआम्ब के दौरान टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की एक मोटरसाइकिल (एचआर-02एजे-4689, होंडा फिनिक्स) पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर कालाआम्ब की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सतर्क हुई एसटीएफ टीम ने तुरंत जाल बिछाया और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों सवारों से पूछताछ शुरू की।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप निवासी बेरखेड़ी माजरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला (हरियाणा) तथा सन्नी कुमार (उम्र 30 वर्ष), निवासी सकरपुरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला (हरियाणा) के रूप में हुई है ।
पुलिस टीम द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।
मामले की पुस्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने ND&PS Act के तहत पुलिस थाना कालाआम्ब में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उनको 3 दिन के पुलिस रिमाँड पर भेजा गया है।

