खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश, राष्ट्रीय खिलाड़ियों को वितरित की खेल ड्रेस
रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-11-2026
युवा नेता एवं जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग व राकेश प्रधान किशनपुरा ने कोटड़ी व्यास पंचायत का दौरा कर राष्ट्रीय फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पंचायत पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल ड्रेस वितरित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अरिकेश जंग ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने का सशक्त माध्यम हैं। क्षेत्र के युवाओं को खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना और उनकी प्रतिभा को निखारना उनका उद्देश्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पांवटा साहिब और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
राष्ट्रीय लीग प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक बेंगलुरु में होनी है

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कप्तान श्रद्धा के साथ अंकिता, दीपिका, स्नेहा, श्वेता, पायल, अंशवी और रितिका हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुष वर्ग में कप्तान पीयूष के साथ गगन, अंकित, लक्ष्य, ऋषभ, आयुष, वंश, विवुषित और लक्षित टीम का हिस्सा होंगे।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मान सिंह, मूलक राज, सुमन, अनिल, मीरा देवी, पवन कुमार, रघुवीर, संगठन के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, जसपाल सिंह समाजसेवी,स्नेहा व सभी खिलाड़ियों सहित कोच धर्मेंदर चौधरी व टीम मैनेजर श्रद्धा सहित खेलो के क्षेत्र में अपना योगदान देने हेतु युवा नेता अरिकेश जंग का धन्यवाद किया

