हिमाचल में भैया दूज पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा , महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-11-2026

भैया दूज के पावन अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की हिमाचल प्रदेश सरकार ने घोषणा की है। इस बार सरकार ने एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए यह अवकाश केवल महिला कर्मचारियों तक सीमित न रखकर, पुरुषों सहित प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लागू किया है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से 10 नवंबर 2026 को इस संदर्भ में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 11 नवंबर को भैया दूज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर प्रभावी रहेगा।

सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 11 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, निगम, बोर्ड, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। सभी संबंधित विभागों और प्रशासनिक प्रमुखों को इस अधिसूचना के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भेज दिए गए हैं।अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भैया दूज का यह अवकाश ‘परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881’ (Negotiable Instruments Act, 1881) की धारा 25 के तहत आने वाला बैंक अवकाश नहीं माना जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *