रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-11-2026
वरिष्ठ नागरिक परिषद्, पांवटा साहिब की मासिक बैठक अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा (अधिवक्ता) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों व उनके परिवार की कुशलक्षेम जानकर हार्दिक अभिनन्दन किया तथा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। तीन नए सदस्यों यश पाल धीमान, राम किशन वर्मा एवं सुखदर्शन सिंह का परिचय तथा परिषद् की ओर से स्वागत किया। ततपश्चात अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा ने परिषद् एवं “डे केयर सेंटर” पांवटा साहिब में जारी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से अवगत कराया। फिर महासचिव, विजय कुमार चौहन ने पिछले माह अक्टूबर की बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी विचार विमर्श के बाद सभा ने पुष्टि की।
वित्त्त सचिव ने अक्टूबर माह के आयोजन हेतु आमदन व कुल खर्चे का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा सभा द्वारा वित्तीय लेन-देन की सर्व सम्मति से पुष्टि की गई।
अध्यक्ष ने दीपावली मनाने के लिए उपस्थित सदस्यों से अनुरोध किया कि पर्व के महत्त्व पर अपने अपने विचार भजनों व कथा, गायन आदि के रूप में रखें व “डे केयर सेंटर” में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठायें। अध्यक्ष ने पहली अक्टूबर २०२६ को अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिलाधीश सिरमौर, प्रियंका वर्मा बतौर मुख्या अतिथि, एस.डी.एम., पांवटा साहिब व तहसील कल्याण अधिकारी, पांवटा साहिब का समारोह में पधारने पर परिषद् द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
उपस्थित सदस्यों ने संगीत, भजन व कथा के माध्यम से मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का गुण गान किया जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। ततपश्चात निम्न सदस्यों राम किशन वर्मा, यश पाल धीमान, विरेंदर शर्मा, जगदीश चन्द्र सागवाल, सूर्य देव शर्मा, जय चंद, वी.पी.सिंह चौधरी और विजय कुमार गोयल को उनके जन्मदिवस पर उपहार दे कर सम्मानित किया
गया।
सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, कैप्टन जगत सिंह, ने जीवन को आध्यात्मिक एवं सामाजिक स्तर पर एकता, पारिवारिक स्तर पर शान्ति तथा व्यक्तिगत स्तर पर प्रभू रामचंद्र जी की वचनबद्धता को धारण करना चाहिए। हर्षोल्लास के साथ हर पर्व/त्यौहार मनाते रहें ऐसी कामना की।
परिषद् के अनुरोध पर प्रशासन ने आवारा कुत्तों की धर पकड़ की जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली, इसके लिए प्रशासन को धन्यवाद पत्र लिखा जाए। साथ ही बंदरों की भी इसी प्रकार धर पकड़ हो इसके लिए अनुरोध को दोहराया जाए। गंगुवाला में संचालित वृद्ध आश्रम को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
गुरदियाल सिंह सैनी जगत सिंह ने सुझाव दिया कि परिषद् द्वारा जो अशोका के पौधे म्युनिसिपल खेल मैदान में लगाए गए थे, उनका निरिक्षण करते समय पाया गया कि एक पौधा अपने स्थान पर नहीं है और कुछ पौधे मुरझा गये है, जिसे दोबारा प्लांट किया जाना चाहिए। पौधों के जाल बनाने हेतु सुझाव मांगे गए, जिसमें राम किशन वर्मा ने फोल्डिंग जाल बनवाने का सुझाव दिया। इसे कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है। उपमंडलाधिकारी से मिलकर शीघ्र इसकी व्यवस्था की जाएगी।
अध्यक्ष व गुरदियाल सिंह सैनी ने बद्रीपुर चौक पर सार्वजनिक सुविधाओं हेतु फिर से प्रशासन को अनुरोध करने पर बल दिया। इसके बारे में नगरपालिका को पत्र लिखा जाये तथा वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बेन्चेस रखने हेतु भी पत्र लिखा जाए। डाक्टर परवेश सबलोक ने सभा में सुझाव दिया कि वरिष्ठ नागरिकों को अपनी गाड़ियों में वरिष्ठ नागरिक का स्टीकर लगाना चाहिए ताकि ट्रैफिक में सुविधा रहे। यश पाल धीमान ने उम्र के इस पड़ाव में साथियों के इतने बड़े समूह से जुड़ने को अपना सौभाग्य बताया। इसी बीच बहुत से सदस्यों ने अपने अपने उद्गार, गीत, भजन आदि सुना कर उपस्थित सदस्यों का मनोरंजन किया। अंत में महासचिव विजय कुमार ने “डे केयर सेंटर” में प्रति दिन दोपहर में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया तथा अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद कर सभा का समापन किया।
बैठक में राजिंदर शर्मा अध्यक्ष, चौधरी कुलवंत सिंह, विजय कुमार महासचिव, अरविन्द कुमार बंसल, एन.डी.सरीन, यश पाल धीमान, राम किशन वर्मा, पी.एल. शर्मा, वी.पी.एस. चौधरी, सूर्य देव शर्मा, त्रिलोकनाथ सिंह, अर्जुन देव खुराना, जसबीर साहनी, वी. के. गुप्ता, राकेश चन्द्र गुप्ता, शान्ति स्वरूप गुप्ता, विजय गोयल, कैप्टेन जगत सिंह, गुरमीत सिंह, हरि शरण शर्मा, डा. परवेश सबलोक, सुखदर्शन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

