सारी घटना सीसीटीवी में हुईं कैद
रिपब्लिक भारत न्यूज़ 24-08-2024
शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे दो मोटर साइकिल सवार युवको ने अमृतसर जालंधर जी टी रोड पर स्थित दबुरजी में एक घर में घुस कर अमेरिकन नागरिक एन आर आई सुखचैन सिंह को गोलियां मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल सुखचैन सिंह को हस्पताल मे उपचार के लिए भरती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं।
घायल सुख चैन सिंह के घर वालों ने बताया की सुख चैन सिंह जिम जाने के लिए तैयार हो रहा था की तो युवा घर में घुस आए उनकी मर्सिडीज़ गाड़ी के कागजात दिखाने को कहने लगे । सुखचैन सिंह ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कमरे के अंदर ले गए । बदमाश पिस्तौल से सुख चैन सिंह पर फायर निकलने लगे । सुख चैन सिंह को दो गोलियां लगी । बदमाश सुख चैन सिंह पर ओर गोलियां चलाना चाहते थे मगर उनके पिस्तौल में गोली अटक गई। सुखचैन सिंह की मां व बच्चे हमलावरों से सुख चैन सिंह की जान बकश देने के लिए हाथ पैर जोड़कर गुहार लगाते रहे। दोनों बच्चे रो रो कर मिन्नते करके हमलावरों से अपने पिता की जान की भीख मांगने लगे परन्तु बेरहम हमलावरों पर कोई असर नहीं हुआ ।
हमलावर जैसे सिर्फ सुखचैन सिंह को मारने ही आए थे। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई हैं। क्षेत्र वासियों में भय का माहौल है। लोगो ने कहा अमृतसर में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं है। असमाजिक तत्व दनदना रहे हैं। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
शहर में गुंडा तत्वों का राज़ चल रहा हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब के पूर्व केबिनेट मंत्री डा. राजकुमार वेरका ने एन आर आई पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा पंजाब में ला एंड आर्डर का जनाजा निकल गया है। पंजाब में जिस तरह गुंडा तत्व दनदना रहे हैं आए दिन लूटमार ,डकेतिया, हत्याएं हो रही है। पंजाब सरकार गूंगी बहरी बनकर बैठी हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं। पंजाब में आम लोगों का जीना दूबर होता जा रहा हैं।
डा.राजकुमार वेरका ने कहा पंजाब सरकार कानून व्यवस्था के मामले में नाकाम हो गई हैं । पंजाब रो रहा है बिखल रहा हैं । उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।