हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-11-2024

 मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम में बदलाव आने से प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति के पश्चिम क्षेत्र में 11 और 12 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 नवंबर तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन 8 नवंबर से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।

बता दें कि इन दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल सर्दियों में अधिकतम तापमान ने कई शहरों के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

वहीं, इस बार मानसून सीजन में भी सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश के 6 जिलों में बीते 34 दिनों से एक भी बूंद बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते प्रदेश में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

किसान भी अपने खेतों में गेहूं की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होते ही वे खेतों में बुवाई का काम शुरू कर देंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *