रिपब्लिक भारत न्यूज़ 12-11-2024
हिमाचल प्रदेश निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पांवटा साहिब व नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सत्या परमार के आकस्मिक निधन से पुरे प्रदेश में शोक की लहार है। उन्होंने 70 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
मंगलवार सुबह सत्या परमार ने सिरमौर के नाहन स्थित डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे। पूर्व में हिमाचल केमुख्यमंत्री व आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रह चुके ठाकुर रामलाल की पुत्री सत्या परमार कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ नेत्री थी। इसके अलावा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सत्या परमार हिमाचल प्रदेश महिला समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रही।
सत्या परमार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा था। पूर्व में वह हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रही। उनके अचानक निधन से सिरमौर जिला ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद सायं चार बजे नाहन के अंतिम धाम में किया जाएगा।