हिमाचल की पीयू शोधार्थी धृति बरागटा प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च से सम्मानित, मिली फैलोशिप

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-12-2024

 

शिमला जिले के कोटखाई के‌ जाशला गांव से ताल्लुक रखने वाली धृति बरागटा ने शोध कार्य में प्रदेश का‌ नाम रोशन किया है। पंजाब विश्वविद्यालय की शोधार्थी धृति बरागटा को प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च स्कीम के तहत सम्मानित किया गया।

यह फेलोशिप अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से दी गई। डॉ. राजीव कुमार, जो पीयू में पर्यावरण के विभागाध्यक्ष हैं उनके मार्गदर्शन में धृति शोध कर रही हैं। उनकी रिसर्च “फंगी एंड माइकोरिमेडिएशन” (फंगल उपचार) पर आधारित है। वह पर्यावरण अध्ययन विभाग की पहली शोधार्थी हैं, जिसे यह प्रतिष्ठित फेलोशिप प्राप्त हुई है।

इस फेलोशिप के तहत हिग्स हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक, डॉ. गौतम माधोक धृति की औद्योगिक साझेदार के रूप में जुड़े हैं। धृति बरागटा के पिता देविंद्र बरागटा कृषि विभाग से‌ ‌सेवानिवृत हुए हैं, जबकि उनकी माता रीता बरागटा गृहिणी हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *