रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-07-2024
शिमला में कार्ट रोड पर पुराने बस स्टैंड के गुरुद्वारे के पास बीती रात लैंडस्लाइड हुआ। लैंडस्लाइड से कार्ट रोड को खतरा पैदा हो गया है। लैंडस्लाइड होने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया जिसके कारण यातायात बाधित हो गया है और वाहनों को एक तरफ भेजा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यहां पर नई पार्किंग बनाने का काम चल रहा था। इसी के चलते यहां लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड की वजह से आधी सड़क मलबे में तबदील हो चुकी है। ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई है। फिलहाल सिर्फ एक तरफ के ट्रैफिक का ही संचालन हो पा रहा है।
सड़क धंसने के बाद पुलिस जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पीक आवर्स न सिर्फ पुलिस जवानों की, बल्कि आम लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।