धर्मशाला में सन्नी कम्युनिकेशन सेंटर मालिक के घर NIA की रेड,  मनी लॉन्ड्रिंग के हैं आरोप

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-07-2025

धर्मशाला में आज सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने  मैक्लोडगंज के टेम्पल रोड पर वार्ड नंबर-4 में “सन्नी कम्युनिकेशन सेंटर” के मालिक सन्नी के घर पर रेड की है। एनआईए सन्नी  के बैंक खातों और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। सन्नी  पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप है। साथ ही टीम खालिस्तानी लिंक को भी खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से खुफिया एजेंसी सन्नी पर नजर रख रही थी। एनआईए की टीम चंडीगढ़ से सुबह करीब 4 बजे धर्मशाला पहुंची। जिसमें 10 से 12 अधिकारी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि सन्नी ने रूस की महिला से विवाह किया है और उसकी अंतरराष्ट्रीय लेन-देन को लेकर एनआईए को कुछ गतिविधियों पर संदेह है। इसके अलावा 3 मंजिला मकान भी सन्नी ने कुछ समय पहले ही खरीदा है। सन्नी ने 2 मई को ही सनी कम्युनिकेशन की बड़ी दुकान खोली है। इससे पहले वह दुकानों पर काम कर गुजर बसर कर रहा था। अचानक इतनी धन दौलत से पड़ोसी भी हैरान हैं। वहीं सनी पहले भी मैक्लोडगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था। जिसमें फर्जी सिम कार्ड भी बेचे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *