करंट लगने से 13 वर्षीय नाबालिगा की मौत 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-08-2025

कुल्लू जिला  में पुलिस थाना आनी के तहत टिक्करी में कपड़ों को प्रैस करते समय करंट लगने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद लड़की को उपचार के लिए आनी अस्पताल में लाया गया। इस दौरान लड़की को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची के माता-पिता के बयान दर्ज किए। लड़की की माता रजनी और पिता मेघ सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कपड़े प्रैस करते समय बच्ची को करंट लग गया।

मृतक लड़की की पहचान 13 वर्षीया ओेजस्विनी  निवासी टिक्करी तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि एएसपी संजीव चौहान ने की

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *