मुख्यमंत्री सुक्खू की अफसरशाही को दोटूक; काम करो, नहीं तो आपका काम कोई और करेगा 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-11-2025

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की अफसरशाही को साफ संदेश देते हुए  कहा कि राज्य सरकार को लोगों के हित में विकास कार्यों में स्पीड चाहिए। डिले टेक्टिक्स नहीं चलेगी। नियमों के नाम पर फाइलों को उलझाना, फंसाना या रोकना नहीं चलेगा। राज्य सरकार कोई गलत काम नहीं करवा रही और न ही करवाएंगे। लेकिन देरी बर्दाश्त नहीं है।

सीएम ने  सरकार के तीन साल के कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बुलाये अफसरों को ये साफ कह दिया है। दो रोज पहले ही ये बैठक राज्य सचिवालय में हुई थी।

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि यदि आईएएस और एचएएस अफसर काम नहीं करेंगे तो लेटरल एंट्री के विकल्प राज्य सरकार के सामने खुले हैं। ये बात उन्होंने आईएएस एसोसिएशन को पहले ही बता भी दी है। आईएएस एसोसिएशन सचिवालय में आईएफएस और आईपीएस की तैनाती के विरोध में उनसे मिलने आई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं में संबंधित फील्ड से एक्सपर्ट लिये हैं। राज्य सरकार के पास भी ये विकल्प मौजूद है। इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को परफोर्म करके दिखाना होगा।

मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ बैठक में भी कहा कि राज्य में केवल हेल्थ, शिक्षा और वित्त में बेहतरीन काम हो रहा है। डाटा स्टोरेज व डिजिटाइजेशन पर विशेष बल देने की जरूरत है। इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी और चार्जिंग स्टेशन पर अफसरों के ढुलमुल रवैये से भी मुख्यमंत्री नाखुश हैं। स्टेट सब्जेक्ट्स के लिए सेंट्रल रूल्स से फ़ॉलो करने की जरूरत नहीं है। लेकिन कुछ अधिकारी काम लटकाने के लि ऐसा कर रहे हैं। शासन के साथ प्रशासन को भी काम करना होगा। तभी हम राज्य के सामने की चुनौतियों के अनुसार चल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का कहा है कि हम काम करने आये हैं। जनता ने इसी विश्वास के साथ सत्ता सौंपी है। हमें जवाबदेही तय कर काम करना है। अफसर-कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य हैं। इनके सहयोग से ही प्रदेश को आगे बढ़ाना है। इसलिए काम लटकाने वाली अप्रोच नहीं चलेगी। राज्य सरकार 11 दिसंबर को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरा कर रही है। इसके बाद अब दो वर्ष शेष हैं। इनमें सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिला या नहीं, ये सुनिश्चित करना होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *