रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-02-2026
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पुलिस व दिल्ली पुलिस के बीच हुए बवाल पर कहा कि हिमाचल प्रदेश की अपनी संप्रभुता है और बाहर से आकर कोई भी पुलिस बल मनमाने ढंग से लोगों को नहीं उठा सकता।
बिना वर्दी और स्थानीय थाने को सूचित किए बगैर जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में आकर कार्रवाई की, वह ना तो उचित प्रक्रिया के अनुरूप है और ना ही संवैधानिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप है। किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य पुलिस की होती है। ऐसे में दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा बिना समुचित समन्वय और जानकारी के कार्रवाई करना ठीक नहीं है। जब हिमाचल पुलिस अच्छा काम कर रही है, तो उसका भी विरोध किया जा रहा है। विपक्ष के नेता जयराम राम ठाकुर को भी समझना चाहिए कि कोई भी आकर बिना जानकारी कहीं से भी किसी को उठाकर ले जाए तो यह लोगों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की SOP के अनुसार भी यह सूचना देना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिना वर्दी के किसी व्यक्ति का हिमाचल से लोगों को उठाकर ले जाना उचित नहीं है। राज्य सरकार ने दिल्ली पुलिस से ट्रांजिट रिमांड दिखाने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त, संबंधित रिसॉर्ट से सीसीटीवी रिकॉर्ड भी लिया गया, लेकिन रिसॉर्ट मालिक को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
