राजकीय महाविद्यालय सराहां में द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 28-11-2026

राजकीय महाविद्यालय सराहां में स्थापित Pre-Rural Incubation Centre (Pre-RIC) के अंतर्गत RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के तहत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, ग्रामीण युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के तीन दिनों में Business Model Canvas, Financial Literacy एवं Digital Marketing जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को व्यवसायिक विचार विकसित करने, व्यवसाय की योजना तैयार करने, वित्तीय प्रबंधन तथा डिजिटल माध्यमों से अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी की ओर से श्री शिशुपाल चौहान, असिस्टेंट मैनेजर तथा श्री रोहित शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गुलशन कुमार, डॉ. प्रियंका सराओ, असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स) एवं डॉ. मोल्लम डोलमा, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Pre-Rural Incubation Centre का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं को नए व्यावसायिक विचारों की पहचान, व्यवसाय योजना तैयार करने, मार्गदर्शन एवं उद्यमिता से संबंधित अवसरों की जानकारी प्रदान करना है। यह केंद्र स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर विकसित करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से प्रतिभागियों को उद्यमिता एवं व्यवसाय स्थापना के विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *