द स्कॉलर्स’ होम की एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, मनु हाउस बना ‘हाउस ऑफ द ईयर’

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 28-11-2026

द स्कॉलर्स’ होम स्कूल में 27 और 28 नवंबर को सत्र 2026-27 की वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मनु हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘हाउस ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी अपने नाम की।

एथलेटिक्स मीट के दौरान 800 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले रेस मुख्य आकर्षण रहीं। 800 मीटर दौड़ के अंडर-13 बालक वर्ग में अर्श पुंडीर प्रथम, लक्ष्य भारद्वाज द्वितीय और अनिरविन अरोरा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में प्रभप्रीत कौर ने पहला, रमयी ने दूसरा और कनिष्का छप्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-15 बालक वर्ग में प्रतीक पांडे प्रथम, सव्यसाची शर्मा द्वितीय और प्रियांशु राणा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आराध्या ठाकुर ने पहला, सोनाक्षी शर्मा ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


अंडर-19 बालक वर्ग में अक्षित राय प्रथम, भावेश भार्गव द्वितीय और अभिजय सिंह चौहान तृतीय रहे। बालिका वर्ग में एमांदी नक्षत्रा प्रथम, आयुषी सैनी द्वितीय और चक्षु तृतीय स्थान पर रहीं।

4×100 मीटर रिले रेस के अंडर-13 बालिका वर्ग में मनु हाउस और बालक वर्ग में श्रवण हाउस की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में अंडर-13 में अर्श पुंडीर और प्रभप्रीत कौर, अंडर-15 में वैभव चौहान और सृष्टि गोयल तथा अंडर-19 में रमन कुमार, अक्षित राय और एमांदी नक्षत्रा को चुना गया।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, डायरेक्टर गुरमीत कौर नारंग और सीनियर प्रिंसिपल अभिषेक शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन हेड आदित्य वीर नारंग, स्पोर्ट्स विभाग प्रमुख डॉ. कुलदीप कुमार बतान और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *