स्टेट चैंपियनशिप पांवटा साहिब में हुई थी संपन्न
द स्पाइस होटल ग्राउंड मे चल रहा है कैंप
रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-01-2026
रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सब जूनियर खिलाड़ियों बॉयज व गर्ल्स का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप द स्पाइस होटल ग्राउंड सेलाकुई यु.के. में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया जा है।
राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता उड़ीसा के भुवनेश्वर में 16 से 20 जनवरी होनी है इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के राष्ट्रीय कैंप हेतु 15, 15 खिलाड़ी लड़के व लड़कियों का कैंप के लिए चयन किया गया है इसमें क्वालिफाइड रेफ्री व कोचस सुधीर कुमार हिमाचल व संदीप कुमार खेलो इंडिया कोच पंजाब से,मोहिनी मेहरा पंजाब से फिजियो व मनेजर रूबी चौधरी की देखरेख में कैंप चल रहा है।

खिलाड़ी खेल की बारीकीया यहां 12 जनवरी तक सीखेंगे! जिन खिलाड़ियों का सिलेक्शन नेशनल कैंप हेतु हुआ है उसमे लड़को के वर्ग मे आर्यन कश्यप, अंकित चो. , लक्ष्य चौधरी, अनमोल शर्मा, भावेश, प्राजय, शौर्य शर्मा,वैभव, अक्षितशर्मा,निमेष,परीक्षित , सिदार्थ शर्मा,हर्ष, रुपेश शर्मा, आर्यन, कँवर वही लड़कियों के वर्ग मे दीपिका, स्नेहा, दिव्यांशी, रितिका, कृतिका, श्वेता, चक्षु, समायरा, मानवी शर्मा, इसप्रीत, इमदी नक्ष्त्रा, इतिका, प्रिया, अंशिका शर्मा, पायल शामिल है इनमे से बेस्ट 12 खिलाडी बॉयज व गर्ल्स वर्ग मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व ओड़िशा मे 16 से 20 जनवरी को करेंगे।
वहीं हिमाचल प्रदेश एसोसिएशन रग्बी के प्रेसिडेंट डॉक्टर विकास सूद,महा सचिव विशाल सरिन ने कहा कि खिलाड़ियों को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कब से लेकर प्रतियोगिता से वापस लौटने हेतु हर सुविधा का ध्यान रखा जायेगा व हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को हर सुविधा मोहिया करवाई जाएगी।
वही टेक्निकल कमेटी के इंचार्ज, व हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार , हिमाचल प्रदेश के रग्बी सदस्य धर्मेंद्र चौधरी व सभी सदस्यों, ने बताया की कैंप हेतु द स्पाइस होटल ऑनर गोयल जी का इस राष्ट्रीय हिमाचल रग्बी टीम के कैंप के आयोजन हेतु सहयोग के लिए रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश हमेशा धन्यवादी रहेगी।
