रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-01-2026

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र ने नशे के खिलाफ चल रही सिरमौर जोड़ो पैदल यात्रा का पूर्ण समर्थन किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी दे देते हुए बताया कि कृत्रिम नशा आज समाज और हर वर्ग की सबसे बड़ी कमजोरी बनता जा रहा है। देश का युवा इस भ्रम जाल में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है। जिसका सीधा असर राष्ट्र की गति और प्रगति पर पड़ रहा है।
संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने समाज के सभी वर्गों से विनम्र अपील की है कि सभी साथ मिलकर निस्वार्थ भाव और बिना किसी भेदभाव के समाज को इस नशे रूपी दानव से मुक्त करने का प्राण लें।
