नशे के खिलाफ “सिरमौर जोड़ों ” जागरुकता अभियान की मुहिम तेज

नशे पर प्रहार को सिरमौर है तैयार

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-01-2026

आज शिलाई के जोइलभोज के क्यारी -गुंडाह में नवयुवक मंडल की आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें युवाओं ने नशे एवं मुख्य रूप से चिट्टे व अन्य कृत्रिम नशे के खिलाफ सिरमौर जोड़ों पैदल मार्च पर विस्तृत जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया को सांझा की।

युवाओं ने कहा कि 22 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक एक पैदल मार्च निकाला जा रहा है। जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे क्यारी गुंडाहा से होगी और शाम को यह यात्रा कफोटा रुकेगी। 23 जनवरी को सुबह 9 बजे कफोटा से सतोन व 24 जनवरी को सुबह 9 बजे सतोन से चलेगी और शाम को पांवटा साहिब पहुंचेगी। 25 जनवरी को पांवटा साहिब से धौलाकुआं और 26 जनवरी को धौलाकुआं से सुबह 6 बजे निकल कर 11 बाजे नहान चौगान में समाप्त होगी।

नवयुवक मंडल क्यारी – गुंडाहा के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 30 किलोमीटर पैदल यात्रा पूर्ण की जाएगी। यह कुल यात्रा 121 किलोमीटर पैदल रहने वाली है।

युवक मंडल क्यारी – गुंडाहा ने समाज के सभी वर्गों, महिलाओं, युवाओं, संगठनों और बुद्धिजीवियों से विनम्र अपील की है कि इस यात्रा मार्ग पर जहां भी, जब भी, जितना भी तथा जैसे भी आपको समय लगे आप इस यात्रा का हिस्सा बनकर समाज को जागरूक करने का अवश्य प्रयास करें।

मंडल ने अवगत किया कि विशेषकर सिंथेटिक नशा चिट्ठा और कैमिकल नशा अपनी जड़े शहरों से गांव की और बढ़ा रहा जिसे रोकना शीघ्र जरूरी है।

सनंद रहे कि मंडल ने कृत्रिम नशा तस्करों को भी आगाह किया है कि समय रहते वह अपना अवैध धंधा बंद कर दे नहीं तो अब किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।

नवयुवक मंडल ने पून: जिला सिरमौर के सभी वर्गों से इस पैदल यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि सभी आएं और सिरमौर व हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग कर सुदृढ़, सशक्त और नशामुक्त भारत के निर्माण की नई पहल करें।
विनम्र अपील- आप सभी इस पैदल यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *