गिरिपार के वीर जवान कपिल की पार्थिव देह पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव के लिए रवाना

रिपब्लिक भारत न्यूज़  24-01-2026

भारतीय सेना के जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्रेनेडियर कपिल की सड़क हादसे में शाहदत हो गई थी। ज्ञात रहे कि 22 जनवरी को सैन्य जवान मिलिट्री अस्पताल देहरादून में शाहदत होने के बाद से आज सुबह तड़के उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव के लिए रवाना हुई।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा – शिलाई क्षैत्र और सेन्य टुकड़ी ने पांवटा साहिब में शहीद कपिल की देह का नम आंखों से स्वागत कर पुरे सम्मान के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद कपिल अमर रहे के जयघोष के साथ उनके पैतृक गांव पटना के लिए काफिले के साथ रवाना किया।

संगठन के सदस्यों ने शहादत पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मरण रहे कि आज शनिवार को वीर जवान का अंतिम संस्कार पुरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पटना, डाकघर बिंडला-दिगवा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर में किया जाएगा।

इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र की तरफ से पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार विरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष रामभज धीमान, मिडिया प्रभारी जगदीश, नरेन्द्र ठुंडू, संतराम चौहान, मामराज चौहान, नेतर चौहान, स्वर्णजीत, दिनेश कुमार, सुखविंदर सिंह, सुनील चौहान, अब्दुल, दीपचंद, राकेश, संत सिंह के अलावा कई सैनिक और पूर्व सैनिकों के साथ सेंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *