अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में एलन द्वारा विद्यार्थियों को टैलेंटेक्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया सम्मानित

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-02-2026

अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में शैक्षणिक उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एलन द्वारा टैलेंटेक्स (TALLENTEX-2026) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एलन देहरादून के सेंटर हेड एवं वरिष्ठ गणित संकाय विनय माकिन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस अवसर एलन के प्रतिनिधियों ने विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या व महासचिव सचिन जैन को भी सम्मानित किया।

टैलेंटेक्स परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 5 से कक्षा 10 तक प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय रैंक प्राप्त की। कक्षा 5 से ध्रुव सिंह पुंडीर (प्रदेश रैंक 6), अर्पित ठाकुर (प्रदेश रैंक 11), आराध्य शर्मा (प्रदेश रैंक 40), अध्ययन शर्मा (प्रदेश रैंक 49) एवं सैरा शर्मा (प्रदेश रैंक 82) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 6 से अरिंजय भगत (प्रदेश रैंक 16), सामर्थ अत्री (प्रदेश रैंक 20), अद्विक कटोच (प्रदेश रैंक 26), वसंत साई सूर्यांश (प्रदेश रैंक 31), अविलिशा चौहान (प्रदेश रैंक 38), कनिका ठाकुर (प्रदेश रैंक 45), अन्वेषा पुंडीर (प्रदेश रैंक 60), शौर्य सिंह तोमर (प्रदेश रैंक 80) एवं प्रियंशी (प्रदेश रैंक 97) ने विद्यालय को गौरवान्वित किया। कक्षा 7 से श्रेय शर्मा (प्रदेश रैंक 44), जसजोत सिंह (प्रदेश रैंक 75) एवं अर्पित पुंडीर (प्रदेश रैंक 78) ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कक्षा 8 से आरव पुंडीर (प्रदेश रैंक 34) एवं मानसवी नेगी (प्रदेश रैंक 54) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 9 में आरुष कटोच (प्रदेश रैंक 18), नीरज कुमार (प्रदेश रैंक 63), अनिरुद्ध शर्मा (प्रदेश रैंक 65), वैष्णवी वत्स (प्रदेश रैंक 77), आशीष तोमर (प्रदेश रैंक 85), शिवांश कश्यप (प्रदेश रैंक 88), वाणी सिंह (प्रदेश रैंक 107), श्रेषी (प्रदेश रैंक 114), आराध्या राजपूत (प्रदेश रैंक 125) एवं मेहताब अली (प्रदेश रैंक 143) ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। कक्षा 10 से अनन्या शर्मा (प्रदेश रैंक 166), अद्विक ठाकुर (प्रदेश रैंक 170) एवं अनय सिंह परमार (प्रदेश रैंक 196) ने भी प्रदेश स्तर पर सफलता अर्जित की।

विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर साहनी ने कहा कि अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता है। टैलेंटेक्स परीक्षा में प्राप्त यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *