25KG बोरी उठाकर भागने की तैयारी कर रहे ‘पशु मित्रों’ की फिजिकल टेस्ट पर सुक्खू सरकार ने लगाई रोक

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 16-02-2026

हिमाचल प्रदेश  के मंडी जिले के सरकाघाट, धर्मपुर समेत कई इलाकों में पशु मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट हुए।  यहां  एक युवती बोरी उठाते हुए जब धर्मपुर में दौड़ रही थी तो गिर गई थी औऱ उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।   25 किलो की बोरी उठाकर दौड़ाने नियम पर सवाल उठ रहे थे।

25 किलो  वजन वाली बोरी उठाकर दौड़ाने को लेकर यह भर्ती विवादों में घिर गई थी, जिस पर अब रोक लगाई लगाई है। जिस पर अब सुक्खू सरकार ने रोक लगा दी है।
बजट सत्र की शुरुआत होने से ठीक पहले जारी आदेशों में सुक्खू सरकार ने लिखा है कि प्रशासनिक कारणों से यह भर्ती प्रक्रिया रोकी गई है। सरकार ने अपने आदेशों में बताया कि 3 जनवरी तथा 14 जनवरी को जारी सरकार ने वापस ले लिया है और अगले आदेशों तक शारीरिक परीक्षा होल्ड कर दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नियंत्रक अधिकारी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। 16 फरवरी यह आदेश निदेशक, पशुपालन विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *