रूबी, गगन और करण बिहार में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-04-2026
कोटड़ी व्यास पंचायत के लिए गर्व और हर्ष के पल ! हमारे होनहार खिलाड़ी _रूबी, गगन और करण_ का चयन _राष्ट्रीय सीनियर रग्बी चैंपियनशि के लिए हुआ है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता _16 से 21 अप्रैल 2026 तक राजगीर, पटना (बिहार)_ में इंडियन फुटबॉल रग्बी यूनियन द्वारा आयोजित की जा रही है। हमारे तीनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में _हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व_ करेंगे।

वर्तमान में ये खिलाड़ी _राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर, पांवटा साहिब_ में कोच _सुधीर जी, नवप्रीत जी एवं डी. चौधरी जी_ के मार्गदर्शन में कड़ा परिश्रम कर रहे हैं।
इनके चयन से न केवल कोटड़ी व्यास, बल्कि पूरे _पांवटा दून क्षेत्र, विद्यालय एवं सिरमौर जिला_ में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों के परिवार और गांव में उत्सव का माहौल है।
इनके परिवार, व पंचायत एवं समस्त क्षेत्रवासी ने इन खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी! इनके कोच धर्मेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर सेलेक्ट होने पर इन खिलाड़ियों को बधाई दी है
आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है – ऐसे ही हिमाचल और देश का नाम रोशन करते रहें!
