रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-04-2026
हिमाचल प्रदेश की महिला सीनियर रग्बी टीम का चयन हो गया है। यह टीम 16–17 अप्रैल को राजगीर, बिहार में होने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

टीम की कप्तान विशाखा और उप-कप्तान अनीशा के नेतृत्व में इरम, रूबी, काजल, श्रद्धा, कविता, प्रियंका, सलोनी, साक्षी, पार्थिभा और तनुजा प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। टीम के कोच नवप्रीत सिंह और मैनेजर काजल हैं।

हिमाचल रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और सचिव विशाल सरीन सहित पूरे खेल जगत ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी बेटियाँ पदक जीतकर हिमाचल का गौरव बढ़ाएंगी।
