रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-04-2026
हिमाचल में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक स्टेट बैक ऑफ इंडिया के एक फील्ड मैनेजर को नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। शिमला जिला के जुब्बल पुलिस थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है स्टेट बैक ऑफ इंडिया के एक फील्ड मैनेजर तरुण ठाकुर को गिरफ्तार किया है। सिरमौर जिले के राजगढ़ तहसील के चोगटाली गांव का निवासीतरुण ठाकुर वर्तमान में स्टेट बैक ऑफ इंडिया रोहड़ू में कार्यरत है।

पुलिस जांच में सामने आया कि तरुण ठाकुर चिट्टा की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से शामिल था। उसका सीधा संपर्क मुख्य सप्लायर पंजाब के अमृतसर के निवासी लुकास उर्फ लकी से था। पुलिस को इन दोनों के बीच ऑनलाइन पैसे के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं, जो उनके अवैध नेटवर्क की पुष्टि करते हैं।
इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। आरोपी तरुण ठाकुर को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगेगी। इस दौरान उससे पूछताछ करके पुलिस चिट्टा तस्करी में शामिल दूसरे लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
